Tuesday, July 27, 2021

पैसे की सभ्यता और मानव जीवन

 


गांधी महज़ सिद्धांत नहीं सरल व्यवहार हैं


 


ज्ञान कर्म के मेलजोल से संतुलन आवेगा

 


मानव बनाम महामारी

  युद्धशास्त्र का यह सामान्य सिद्धांत हैं कि हमलावर को परास्त करने के लिये जिन पर हमला होता हैं उन सबने पूरी एकाग्रता से हमलावर को घेर कर परास्त करना चाहिये।हमारी इस विशाल धरती के सबसे बुद्धिशाली मानवों पर ही धरती के हर हिस्से पर महामारी का हमला हुआ है।युद्धशास्त्र के कायदे से तो इस धरती के बुद्धिनिष्ट मनुष्यों को वैश्विक एकजूटता के साथ इस महामारी से मुकाबला करना चाहिये।पर देश और दुनिया के मनुष्य एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं की महामारी फैलाने के लिये ये जवाबदार तो वो कहे मैं नहीं वो जवाबदा‌र।एक तरफ हम दावा कर रहे हैं हम सब महामारी से युद्ध लड़ रहे हैं।तो दूसरी तरफ मनुष्य सारी दुनिया में आपस में संवाद की जगह विवाद कर रहे हैं।एक दूसरे पर ऐसे दोषारोपण कर रहे जो सामान्य काल में भी हम एक दूसरे पर नहीं लगाते।महामारी तो सारी दुनिया में फैल गयी ,हम सब एकजुट हो महामारी का मुकाबला करने से चूक गये,यही आज की दुनिया और दुनिया के मानव मनों की बुनियादी कमी हैं कि हम समस्या का समाधान करने के बजाय मन की संकीर्णता में ही उलझते रहते हैं।ध्यान के भटकाव से ध्येय हांसिल नहीं होता।

महामारी काल में समुची मनुष्यता का एक समान लक्ष्य महामारी के निरन्तर विस्तार को हिलमिल कर रोकना होना चाहिए।पूरी दुनिया में महामारी के विस्तार का मुख्य कारक हम सबकी इस महामारी के स्वरूप को लेकर असमझ और सारी दुनिया के लोगों में आपसी समझ से ज्यादा नासमझी का होना बनता जा रहा हैं।हम सब मनुष्यों की आपसी समझदारी ही महामारी के महाविस्तार को रोकने में हम सबकी मददगार हो सकती हैं।
मनुष्य की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि वह निरन्तर गतिशील रहा हैं और हर काल की चुनौतियों से अपने सारे विरोधाभासों के साथ विपरित से विपरित स्थिति में भी मनुष्यों ने अपनी अंतहीन कोशिशों को न तो कभी विराम दिया हैं न ही भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में मनुष्य की कोशिशे कभी समाप्त होने वाली हैं।कोशिश करने वालों की हार का सवाल ही पैदा नहीं होता हैं।हो सकता हैं हम तत्काल सफल न हो पर अपनी असफलताओं से हमें नया रास्ता सूझे।जीवन की यही जीवनी शक्ति होती हैं की वो हर परिस्थिति से जूझता रहता हैं इसी से जीवन सीधा सपाट एक मार्गी नहीं होता हैं।
इस समय हर रंग और ढ़ंग की सरकारी और असरकारी संस्थायें ,समाज और व्यवस्थाऐं अपनी अपनी समझ संसाधनों और संकल्प अनुसार महामारी के विस्तार को रोकने का प्रयास निरन्तर कर रही हैं।फिर भी सारी दुनिया में हिलमिल कर इस वैश्विक चुनौती का सामना करने की व्यापक समझदारी का भाव लगभग छःमाह बीतने पर भी पूरी दुनिया के पैमाने पर नहीं उभर पाया हैं।इस महामारी ने न केवल चिकित्साशात्स्रिय चुनौती खड़ी की हैं वरन मानव जीवन के हर आयाम में यथास्थिति में बदलाव हेतु चुनौतियां मानव जीवन के सामने खड़ी की हैं जिसका समाधान समूची दुनिया को निकालना और निरापद जीवन की राह बनाना आज की सबसे बड़ी चुनौती हैं।
महामारी से स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर कई नयी चुनौतियां सारी दुनिया में उभरी हैं।जैसे मरीज , स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक की जीवन सुरक्षा के व्यापक और निरापद उपायों की खोज हेतु वैश्विक स्तर पर संवाद सहयोग
का विस्तार।हवाई ,जल और थलमार्गीय यातायात में महामारी से बचने हेतु सुरक्षा उपायों में एकरूपता का निर्धारण सारी दुनिया में जरुरी हैं।आबादी के धनत्व के आधार पर स्थानिय स्तर पर निजी और सार्वजनिक यातायात संचालन के दौरान सुरक्षा उपायों खासकर महामारी काल के
दौरान और बाद में परिपालन करने हेतु मापदण्डों का निर्धारण।
महामारी के दौर में यदि सारी दुनिया में मानव जीवन को लेकर देश की सीमाओं से परे सोच समझ का विस्तार होना आज की पहली प्राथमिकता हैं ।संकट काल में एक दूसरे की सुरक्षा और सार संभाल की एक साझा वैश्विक समझ का स्थायी भाव विकसित होना समूची मनुष्यता के निरापद जीवन की ओर एक मजबूत कदम होगा।महामारी के काल में मनुष्य के अन्तरमन में यदि घर से दूर हैं तो किसी भी तरह और किसी भी किमत पर घर पहुंचने का भाव बहुत गंभीर रूप से उभरा।जो हम सबके जीवन की नयी चुनौती हैं जिसे स्वीकारना और दुनिया के हर हिस्से को घर जैसा आपातकाल में मानना यह भाव ही हम सबको अपने अंदर प्रतिष्ठित करना ही आज का सबसे बड़ा सबक हैं।विदेश और देश का भाव तभी कम हो सकता है जब हम समूची दुनिया को अपना घर और घर को सारी दुनिया का हिस्सा समझे।
आज की दुनिया में जीवन को इतना निरापद और सुरक्षित बनाने के मार्ग पर सारी दुनिया को चलना होगा कि दुनिया के सारे मनुष्यों के मन से देश विदेश और घर से दूर का भाव ही बिदा हो जावे।हमारे देश के महानगरों और बड़े शहरों में जो शहरी जीवन को और मजबूत बनाने के लिये गये थे वे इतने भयाक्रांत हो गये जीवन सुरक्षा के लिये दो ढाई हजार किलोमीटर पैदल चलने को भी बहुत बड़ी संख्या में निकल पड़े।महानगर या बड़े शहर के पास भी कोई उपाय और दृष्टि हीं दिखाईनहीं दी और लोगों के पास भी कोई विकल्प या निरापद उपाय नहीं।सरकारें भी पूर्वानुमान करने में सफल नहीं हुई।
जब देश में घर की याद इस तीव्रता से मन में जगी तो विदेश में रोजगार या अध्ययन के लिये मनुष्यों की मनःस्थिति को सारी दुनिया को समझना होगा।देश विदेश का भेद खत्म कर निरापद दुनिया और मन बनाना हम सबकी काल की चुनौती हैं।
महामारी के दौर में मानव का व्यवहार,उससे उभरे सवाल,देश दुनिया की सरकारों की मानवीय जीवन की गरिमा की समझऔरकार्यप्रणाली। देश दुनिया के लोगों के मन में अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में प्राथमिकता के साथ बदलाव के संकल्प के साथ ही हम अपने अभी तक के जीवन क्रम की सामान्य लापरवाही को बिदा नहीं करेंगे। तब तक हम सारी दुनिया में निरापद जीवन की स्थापना करने में सफल नहीं होंगें।मनुष्य समाज चुनौतियों से निरन्तर सीखता हैं और अपने जीवन क्रम में बदलाव लाता रहता हैं।महामारी ने हम सभी मनुष्यों के निजी और सार्वजनिक कार्य कलापों में बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया हैं।इस संदेश पर अमल ही आने वाले काल में हम सबके जीवन की दशा और दिशा तय करेगी।महामारी को जो करना था उसने अपने स्वरूप का विस्तार कर वह करना शुरू कर दिया अब हम सब मनुष्यों की बारी हैं हम हिलमिल कर अपने दिल दिमाग का विस्तार करेगें?या हमेशा की तरह असमंजस में ही बने रहेंगे।
अनिल त्रिवेदी

संविधान की दृष्टि बनाम समाज और राजकाज में दृष्टिभेद

 भारत का संविधान अपने नागरिकों के बीच कोई या किसी तरह का भेद नहीं करता।संविधान ने सभी नागरिकों को विधि के समक्ष समानता का मूलभूत अधिकार दिया हैं।पर दैनन्दिन व्यवहार में भारतीय समाज में नामरुप के इतने भेद हैं और संविधान के तहत चलने वाले राजकाज की कार्यप्रणाली भी भेदभाव से मुक्त नहीं हैं।इस तरह भारतीय समाज में समता के विचार दर्शन को मान्यता तो हैं पर दैनन्दिन व्यवहार में या आचरण में पूरी तरह समता मूलक विचार नहीं माना जाता।भारत में सामाजिक असमानता और भेदभाव को लेकर कई विशेष कानून बने पर सामाजिक असमानता और भेदभाव की जड़े उखड़ने के बजाय कायम हैं।

हमारा सामाजिक राजकीय मानस व्यापक सोच,समझ वाले न होकर प्राय:भेदमूलक व्यवहार वाले ही होते हैं।मनुष्य को सहज मनुष्य स्वीकारने का भाव यदा-कदा ही मन में आता हैं।हमारी समूची सोच और समझ प्राय: विशषेण मूलक ही होती हैं,खुद के बारे में भी और दूसरों के बारे में भी।हमारी समझ और सोच भी प्राय: तुलनात्मक ही होती हैं।इसी से हम जीवन और जगत को सापेक्ष भाव से ही देखने के आदि होते हैं जीव और जगत को सहज निरपेक्ष भाव से देखने का प्राय:हममें से अधिकांश:का अभ्यास ही नहीं होता।शायद यही कारण हैं की हमें अपनी भेद मूलक सोच और समझ में कुछ न्यूनता हैं ऐसा आभास भी नहीं होता।इसी से हम तरह तरह के भेदो और भावो को आचार विचार में मूलप्रवृति की तरह अपनाने के आदि हो जाते हैं।
अपने से बड़ों के प्रति आदर और छोटों के प्रति आशिर्वाद का सहज भाव भेद मूलक भाव न होकर सहज मानविय व्यवहार की विवेकपूर्ण जीवन-दृष्टि हैं।मनुष्यों की समतामूलक जीवन दृष्टि,सोच और व्यवहार ही सामाजिक राजकीय व्यवहार की दशा और दिशा का निर्धारक होता हैं।हमारे संविधान में समता पूर्ण व्यवहार और गरिमा पूर्ण जीवन जीने का मूल अधिकार जो संविधानिक रूप से अस्तित्व में होने पर भी समूचे लोक समाज और लोकतांत्रिक राजकाज में आधे-अधूरे और टूटे फ़ूटे रूप में यदा कदा दर्शन दे देता हैं। भारत के संविधान में समता,स्वतंत्रता और गरिमा पूर्ण जी्वन की सुनिश्चितता को लेकर जो मूल अधिकार हैं उनकी प्राण प्रतिष्ठा लोकसमाज और राजकाज में लोकतांत्रिक गणराज्य होते हुए भी सतही स्वरूप तथा खंण्ड़ित रूप में ही हैं।
कभी कभी तो अन्तर्मन में यह भी लगता हैं कि हमारा समाज और राजकाज किसी तरह जीते रहने और किसी तरह कुछ भी करते रहने को ही अपना कार्य मानने लगा हैं।क्या हम सब यंत्रवत भावना शून्य अराजक समूहों की तरह जीवन जीने के आदि नहीं होते जा रहे हैं?यह सवाल किसी और से नहीं अपने आप से ही हम सबको पूछना होगा और बिना परस्पर आरोप प्रत्यारोप के हिलमिल कर संविधान के गरिमामय जीवन मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा हमारे लोक समाज और राजकाज में करनी होगी।
आज के भारत में आबादी जिस तेजी से विराट स्वरूप लेती जा रही हैं उसके कारण जीवन का संधर्ष दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं।हमारे रहन सहन सोच और परस्पर व्यवहार में समता और सदभावना ही हमारे जीवन क्रम को व्यक्ति ,समाज और राजकाज के स्तर पर जीवन्त जीवन मूल्यों के रूप में साकार करने में मददगार बनेगा।बढ़ती हुई आबादी का एक रूप जीवन की सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार के रूप में मानना और लोक जीवन के हर आयाम को मानवीय संवेदना से ओतप्रोत करने की चुनौती के रूप में लेने की वृत्ति हम सबकी होनी चाहिए।
चैतन्य समाज और परस्पर सदभावी लोकजीवन ही हर एक के लिए गरिमामय जीवन के समान लक्ष्य को साकार कर सकता हैं।
आज समूची दुनिया में चाहे वह विकसित देश हो ,विकासशील देश हो या अविकसित पिछड़ा देश हो सभी में व्यक्तिगत और सामुहिक जीवन की जटिलतायें प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहीं हैं।आर्थिक असमानता और काम के अवसरों में कमी ने जीवन की जटिलताओं को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया हैं।हम समूचे देश के लोगों की सामाजिक आर्थिक ताकत बढ़ाने की संवैधानिक राह के बजाय सीमित तबके केआर्थिक साम्राज्य का विस्तार कर संविधान के मूल तत्वों को ही अनदेखा कर रहे हैं।संकुचित सोच और एकांगी दृष्टि से इतने विशाल देश को समान रूप से स्वावलम्बी और चेतनाशील आत्मनिरभर देश के रूप में उभारा नहीं जा सकता।हमारी संवैधानिक दृष्टि हीं हमारी सामाजिक और राजकाज की दृष्टि हो सकती हैं।भारतीय समाज और राजकाज को चलाने वाली सामाजिक राजनैतिक ताकतों को वंचित लोक समूहों को सामाजिक राजनैतिक अधिकारों से सम्पन्न कर मानवी गरिमा युक्त जीवन जीने के अवसरों को देश के हर गांव कस्बे शहर में खड़ा करने के संवैधानिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता से पूरा करना ही होगा।
समता से सम्पन्नता और भेदभाव के भय से मुक्त समाज की संवेदनशीलता परस्पर सदभाव से लोकजीवन को सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत कर देती है।यहीं मानव सभ्यता की विरासत के संस्कार हैं।मनुष्य का इतिहास लाचारी भरा न हो चुनौतियों से जूझते रहने का हैं।भारतीय समाज भी सतत विपरित स्थिति से धबराये बिना रास्ता खोजते रहने वाला समाज हैं।भारतीय समाज का सबसे बड़ा गुण यह है कि उसमें भौतिक संसाधनों से ज्यादा आपसी सदभाव और सहयोग के संस्कार अन्तर्मन में रचे-बसे हैं।आर्थिक अभाव भारतीय स्वभाव को और ज्यादा व्यापक जीवन दृष्टि का मनुष्य बना देता हैं।आर्थिक अभाव जीवन को भावहीन बनाने के बजाय संवेदनशील और भावना प्रधान मनुष्य के रुप में जीवन मूल्यों का रक्षण करने की सहज प्रेरणा देता है।
हमारे राजकाज ने कभी भी यह संकल्प लिया ही नहीं की गरिमापूर्ण रूप से जीवन यापन हेतु आवश्यक संसाधन देश के हर नागरिकों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध होंगे।अब तो स्थिति यह हो गयी हैं कि प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या से राज और समाज दोनों ही तनाव पूर्ण मानसिकता के साथ काम करते हैं।राज और समाज अपने हीं नागरिकों की संख्या से तनावग्रस्त मानस का हो जावे वह देश के हर नागरिक को गरिमामय जीवन देने का चिन्तन कैसे अपने राजकाज और समाज की पहली प्राथमिकता बना सकता हैं।
आज राज और समाज को जीवन में असमानता की खाई को पाटने के लिये पहले व्यापक कदम के रुप में कम से कम दोनों समय रोटी खाने और परिवार के हर सदस्य को दोनों समय रोटी खिलाने,बच्चों को शिक्षा दिलाने,बिमारी का इलाज कराने लायक मासिक आमदनी वाला बारह मासी रोजगार हर नागरिक के लिये सुनिश्चित करना हमारा गरिमामय रूप से जीवन जीने के मूल अधिकार की संवैधानिक बाध्यता के रूप में राज्य और समाज ने हिलमिल कर लागू करना हम सब का सामुहिक उत्तरदायित्व मानना चाहिये।तभी हम संविधान की दृष्टि और समाज तथा राजकाज के दृष्टिभेद को पाटने की दिशा में पहला निर्णायक तथा व्यापक बुनियादी कदम उठा पावेगें।
अनिल त्रिवेदी

धरती की जीवन और भोजन श्रृंखला

 जीवन और भोजन दोनों एक दूसरे से इस कदर एकाकार हैं कि दोनों की एक दूसरे के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।जीवन हैं तो भोजन अनिवार्य हैं।भोजन के बिना जीवन की निरंतरता का क्रम ही खण्डित हो जाता हैं।जीवन श्रृखंला पूरी तरह भोजन श्रृखंला पर हीं निर्भर हैं।कुदरत ने धरती के हर हिस्से में किसी न किसी रूप में जीवन और भोजन की श्रृखंलाओं को अभिव्यक्त किया हैं।कुदरत का करिश्मा यह हैं कि जीवन और भोजन का धरती पर अंतहीन भंड़ार है ,जो निरन्तर अपने क्रम में सनातन रूप से चलता आया हैं और शायद सनातन समय तक कायम रहेगा।शायद इसलिये की जीवन का यह सत्य हैं कि जो जन्मा हैं वह जायगा।तभी तो जीव जगत में आता जाता हैं पर जीवन की श्रृखंला निरन्तर बनी रहती हैं।यहीं बात भोजन के बारे में भी हैं।भोजन की श्रृखंला भी हमेशा कायम रहती है,बीज से फल और फल से पुन:बीज।बीज के अंकुरण से पौधे तक और पौधे से फूल,फल और बीज तक का जीवन चक्र।इस तरह जीवन श्रृखंला और भोजन श्रृखंला एक दूसरे से इस तरह धुलेमिले या एकाकार हैं की दोनों का पृथक अस्तित्व ढूंढ़ना एक तरह से असंभव हैं।


फ़ोटो का कोई वर्णन उपलब्ध नहीं है.
जीवन की श्रृखंला एक तरह से भोजन श्रृखंला ही है।धरती पर जीवऔर वनस्पति के रूप में जो जीवन अभिव्यक्त हुआ है वह वस्तुत:मूलत:ऊर्जा की जैविक अभिव्यक्ति है।इसे हम यों भी समझ सकते हैं की जीव को जीवित बने रहने के लिये जो जैविक ऊर्जा आवश्यक है उसकी पूर्ति या तो जीव दूसरे जीव या वनस्पति को खाकर ही प्राप्त करता हैं।इस तरह जीवन और भोजन की श्रृखंला अपने मूल स्वरूप में एक ही है।जीव और वनस्पति की अभिव्यक्ति में नाम-रूप के ,स्वरुप और गुण धर्म के असंख्य भेद होने के बाद भी दोनों का मूल स्वरूप ऊर्जा का जैविक प्रकार ही हैं।यह भी माना जाता हैं की जीवन श्रृखंला वस्तुत:एक अंतहीन भोजन श्रृंखला ही हैं।एक जीव जीवित रहने के लिये दूसरे जीव को भोजन के रूप में खा जाता हैं।जैसे चूहे को बिल्ली और सांप खा जाते हैं,बिल्ली को कुत्ता और कुत्ते को तेंदुआ या शेर भी शिकार कर खा जाते हैं।कई तरह के कीड़े मकोड़ों को पक्षी निरन्तर खाते रहते हैं।बिल्ली कुत्ता जैसे जीव ,पक्षियों का शिकार कर लेते हैं।छिपकली जैसे प्राणी घर में निरन्तर कीट पतंगों का भक्षण करते ही रहते हैं।केवल जीवित प्राणी ही जीवित प्राणी को खाता हैं ऐसा ही नहीं हैं,कई जीव तो ऐसे हैं जों मृत प्राणियों की तलाश अपने भोजन के लिये करते ही रहते हैं।जैसे गिद्ध,कौव्वे।छोटी छोटी चिटियां तो बड़े छोटे मृत प्राणियों को धीरे धीरे पूरा कण कण कर चट कर जाती हैं।कौन कब जीव हैं और कब और कैसे, किसी का भोजन बन जाता हैं यह किसी को पता नहीं।यहीं इस श्रृखंला का अनोखा रहस्य हैं।जीव को अपने स्वरूप का भान नहीं होता कि वह जीव हैं या भोजन,अभी जीव के रुप में हलचल कर रहा था और अभी किसी और जीव के उदर में ,भक्षण करनेवाले जीव को भोजन के रुप में ऊर्जा प्रदान कर रहा होता हैं।इन श्रृखंलाओं की बात यहां पर हीं नहीं रूकती।किसी जीव के मरते ही उसका जीवन तो समाप्त हो जाता हैं पर मृत शरीर में कुछ ही धंटों में नये असंख्य सूक्ष्म जीवों का जन्म हों जाता हैं और मृत शरीर असंख्य सूक्ष्म जीवों का भोजन भंड़ारा बन जाता हैं।
जीवन श्रृखंला और भोजन श्रृखंला में एक दूसरे की भूमिका और एक दूसरे के स्वरूप में एकाएक परिर्वतन हो जाता हैं।इसके विपरित जीवन और भोजन एक दूसरे के जीवन चक्र और भोजन चक्र को परस्पर निरन्तर अस्तित्व में बनाये रखने में परस्पर एक दूसरे के पूरक की तरह भी सतत कार्यरत बने रहते हैं।उदाहरण के रूप में मधुमक्खियां अपना पूरा जीवन वनस्पति जगत के जीवन चक्र की निरंतरता कायम रखने में लगाती हैं।इसी क्रम में पक्षी या तरह तरह की छोटी बड़ी चिड़ियाएं कीट पतंगों का निरन्तर भक्षण कर वनस्पति जगत के जीवन चक्र को असमय नष्ट होने से बचाती हैं और अपने जीवन के लिये कीट पतंगों के रुप में भोजन की श्रृखंला पर निरर्भर बनी रहती हैं।हम सब को अभिव्यक्त करने वाली आधार भूत धरती के हर हिस्से में प्रचुर मात्रा में जीवन भी हैं और जीवन की ऊर्जा स्वरूप भोजन का अनवरत भंड़ारा भी हैं।फिर भी धरती पर अपने को सर्वज्ञ और सर्वश्रेष्ठ तथा सबसे शक्तिशाली समझने वाले मनुष्य अपने जीवन और भोजन को लेकर चिंतित हैं।धरती पर प्रकृति ने जिस रूप में जीवन और भोजन का चक्र प्राकृतिक स्वरूप में सनातन समय से कायम रखा हैं ।उसमें निरन्तर लोभ लालच से परिपूर्ण मानवीय हस्तक्षेप ने जीवन और भोजन की श्रृखंला की प्राकृतिक निरंतरता पर ही तात्कालिक संकट खड़ा कर दिया हैं।अब मनुष्य खुद ही चिंतातुर हैं कि इसका हल क्या और कैसे हो?
इस धरती पर अकेला मनुष्य ही है जो निरंतर जीवन श्रृखंला और भोजन श्रृखंला दोनों में अपने लोभ लालच और आधिपत्य स्थापित करने की चाहना से स्वनिर्मित संकटों को खड़ा कर परेशान और भयभीत बने रहने को अभिशप्त हो गया हैं। स्वयंभू शक्तिशाली और सर्वज्ञ मनुष्य आज के काल में अपने अंतहीन ज्ञान और गगन चुम्बी विज्ञान के होते हुए ,लगभग असहाय और अज्ञानी सिद्ध हो रहा है ।फिर भी प्रकृति,जीवन और भोजन की अनन्त श्रृखंला के प्राकृत स्वरूप को मानने,जानने,समझने और पहचाने को तत्पर नहीं हैं।जैव विविधता प्रकृति का प्राकृत गुण हैं।संग्रह वृत्ति मनुष्य का लोभ लालच मय जीवन दर्शन हैं।यहीं वह संर्धष हैं जिससे अधिकांश मनुष्य मुक्त नहीं हो पाते।मनुष्य प्रकृति का अविभाज्य अंश होते हुए भी प्रकृति से एकाकार नहीं हो पाता।जीवन और भोजन की अंतहीन श्रृखंला की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी होते हुए भी मनुष्य अपने आपको श्रृखंला का अभिन्न अंश स्वीकार नहीं कर पाता।अपनी पृथक पहचान के बल पर एक नये संसार की रचना प्रक्रिया ने मनुष्य और प्रकृति की रचनाओं में तात्कालिक संर्धष धरती पर खड़ा किया है।जिसे समझना और स्वनियंत्रित करना मनुष्य मन के सामने खड़ी सनातन चुनौतीहैं।
महात्मा गांधी ने अपने जीवन से और विचारों से समूची मनुष्यता को अपनी चाहनाओं और लालसाओं को स्वनियंत्रित करने का एक सूत्र दिया ।जो जीवन और भोजन की सनातन प्राकृत श्रृखंलाओं को अपने प्राकृत स्वरूप में निरन्तर चलते रहने की व्यापकऔर व्यवहारिक समझ को समूची मनुष्यता के सम्मुख आचरणगत अनुभव के लिये रखा।गांधीजी का मानना था कि "हमारी इस धरती में प्राणी मात्र की जरूरतों को पूरा करने की अनोखी क्षमता हैं पर किसी एक के भी लोभ लालच को पूरा करने की नहीं।"मनुष्य ने अपनी आधुनिक जीवन शैली में अपने जीवन की जरूरतों का जो गैरजरूरी विस्तार किया हैं उस पर स्वनियंत्रण ही हमारे जीवन और भोजन की जरूरतों को सनातन काल तक पूरा करने को पर्याप्त हैं।
अनिल त्रिवेदी
स्वतंत्र लेखक तथा अभिभाषक


14